शाहजहांपुर: 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर रजनीश उर्फ चौसा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसओजी, सर्विलांस सेल, थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी

जमुका/रोजा, अमृत विचार। जुलाई माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आईटीआई कॉलोनी निवासी गैंगस्टर रजनीश उर्फ चौसा को एसओजी, सर्विलांस सेल व रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह अटसलिया पुल के नीचे गिरफ्तार कर लिया।
   
चौसा और उसके साथियों गांव बल्लिया निवासी कुंदन, मठिया कॉलोनी निवासी मोहित के खिलाफ थाना रोजा में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार की सूचना के आधार पर बीती 31 जुलाई को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें चौसा वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 16 सितंबर को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। चौसा को पुलिस टीम ने बुधवार सुबह 9:30 बजे अटसलिया पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म