लखनऊ : हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं ने और गिराया तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तर प्रदेश में अब पड़ेगी सनसनाती सर्दी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार : हिमालयी क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में पारा और गिर गया है। ऐसे ठंड का बढ़ना स्वाभाविक है। राज्य के तमाम शहरों में कोहरे और गलन का प्रकोप है, और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है, जिससे लोगों को सनसनाती सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अब हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी। बादलों के छंटने के बाद सर्द हवा के आने की गति बढ़ेगी। खासकर लखनऊ, कानपुर और आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार से सर्दी का असर बढ़ गया। पहाड़ों पर बर्फबारी कराने वाले पश्चिमी विक्षोभ के आने का प्रभाव दिखने लगा है। इस बीच यूपी के कई जिलों, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर में कोहरा पड़ सकता है। वहीं बरेली, मुरादाबाद और तराई में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने से दिन में गलाने वाली सर्दी का अहसास होने का अनुमान है।

लखनऊ, कानपुर व पूर्वांचल के मौसम पर चर्चा करें तो सुबह ठंडी हवाएं चलेंगी और दिन में गुनगुनी धूप निकलेगी। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट संभव हैं। मौसम के तेवर भी ज्यादा सख्त होते जाएंगे।

संबंधित समाचार