बरेली:युवती को दूसरे समुदाय का युवक लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अपनी चाची के घर जा रही एक युवती को दूसरे समुदाय के तीन लोग कार में बिठाकर बहलाफुसला कर भगा ले गए। युवती की 27 नवंबर को शादी है। परिजनों ने थाना किला में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 4 बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी अपनी चाची के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गुलाम हुसैन अपने दो साथियों के साथ उसे बहलाफुसला कर ले गया। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने से तनाव का माहौल है। आरोपी युवक एक संगठन से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार