बरेली: शहर विधायक ने पुल शुरू कराया, सेतु निगम ने बत्ती गुल कराई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने तीन दिन पहले जनहित में आईवीआरआई रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज पर खुद अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर आवगमन शुरू कर दिया। इससे लोगों का आना-जाना हो रहा है पर बिना लोकार्पण के पुला को जनसामान्य को सौंपा जाना सेतु निगम के अफसरों को रास नहीं आ रहा …

बरेली,अमृत विचार। शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने तीन दिन पहले जनहित में आईवीआरआई रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज पर खुद अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर आवगमन शुरू कर दिया। इससे लोगों का आना-जाना हो रहा है पर बिना लोकार्पण के पुला को जनसामान्य को सौंपा जाना सेतु निगम के अफसरों को रास नहीं आ रहा है।

मनमानी यह है कि सेतु निगम ने केवल एक दिन पुल पर लगे लाइटों को टेस्ट करने के लिए जलाया और अब आवागमन शुरू होने पर बत्ती गुल कर दी है ताकि लोगों का आवागमन रात में न हो सके जबकि पुल पर रखे पत्थर के बड़े डिवाइडर को गतिरोधक का रूप देकर आवागमन दिन में बाधित किया जा रहा है।

मार्च 2016 में आईवीआरआई ओवरब्रिज के निर्माण को हरी झंडी मिली थी लेकिन लेटलतीफ के कारण 38 करोड़ रुपये के बजट की जगह 54 करोड़ रुपये से पुल बनकर 15 दिन पहले तैयार हुआ है। सेतु निगम ने आला अधिकारियों को पत्र भेज कर लोकार्पण की तिथि तय करने को कहा था पर चुनाव आचार संहिता के पेंच में फंसने के कारण लोकार्पण पर ग्रहण लग गया क्योंकि एमएलसी चुनाव की घोषणा हो गई।

इसे देखते हुए शहर विधायक ने 4 नवम्बर की सुबह पुल पर पहुंचकर अपने सामने आवागमन शुरू करा दिया। इस दौरान विधायक के समर्थकों ने बैरियर के रूप में लगाए गए गतिअवोरधक को हटा दिया लेकिन भारी भरकम पत्थर के डिवाइडर नहीं हटा सके क्योंकि इसके लिए क्रेन व जेसीबी मशीन की जरूरत है।

सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो यह बात सेतु निगम के अफसरों को खटने लगी कि बिना लोकर्पण विभागी गैर मौजूदगी में पुल को शुरू करा दिया गया है। इसके कारण सबसे पहले जिम्मेदारों ने पुल पर लगाई स्ट्रीट लाइटों को रात के वक्त बंद कर दिया। आने जाने वाले लोग अंधेरे में यात्रा कर रहे है।

अब इंतजार सात दिसम्बर का किया जा रहा है कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव समाप्त हो जाए, तब पुल पर आवागमन बाधित रखा जाए। ताकि अगले माह लोकार्पण कराया जा सके और शिलापट्ट लगाया जा सकें।

खबर छपी तो चेत गए सेतु निगम के साहब, पुल पर लगने लगा एंगल
नकटिया नदी पर बने पुल की खामियों को ‘अमृत विचार’ ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस असर शनिवार को देखने को मिला। सेतु निगम के अफसर बड़ी चूक को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाए है। हादसे को दावत देने वाले तीब्र मोड़ वाले स्थाप पर लोहे का मजबूत एंगल लगाने का कार्य शुरू हो गया।

संबंधित समाचार