चौकी प्रभारी का वायरल हुआ ऑडियो, शुरू हुई विभागीय कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

झांसी, अमृत विचारः झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र की पारीछा चौकी इंचार्ज आदेश कुमार राणा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो के वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधा सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब कर ली है। 

ऑडियो में चौकी प्रभारी दबंगई करते सुनाई दे रहे हैं। उनकी ये दबंगई सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। पुलिस अधीक्षक नगर (एसपीसिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने गुरूवार को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो बडागांव थाना के पारीछा चौकी प्रभारी का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो को सुना गया है और एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ागांव पारीछा चौकी प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने पर सीओसदर से जांच कराते हुए संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करायी जाएगी।

यह भी पढ़ेः भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित

संबंधित समाचार