Etawah: किशोर को डंडों से जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बिरारी में आटा पिसाने के लिए गए एक किशोर के उसके ही गांव के तीन युवकों ने डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवक नाली में गिर गया। गांव के लोगों के आ जाने पर मारपीट करने वाले भाग निकले। 

किसी से इसका वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मारपीट में किशोर के सिर में काफी चोटें आई। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है। 

क्षेत्र के गांव नगला दलप निवासी श्याम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसका पुत्र शिशु पाल सिंह वुधवार की शाम करीब साढे चार बजे गांव बिरारी में चक्की पर आटा पिसाने के लिए गया था तभी मौका पाकर उसके ही गांव के सूरज, साहिल पुत्र गण अवनीश कठेरिया व दीपक पुत्र राज नारायण कठेरिया ने उसके साथ डंडो से मारपीट की।

मारपीट में शिशुपाल के सिर में काफी चोटें आई वह नाली में गिर पडा। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौडकर मौके पर पहुंचे लोगों को आता देख मारपीट करने वाले भाग निकले। इसी बीच किसी ने मारपीट करने का वीडियों बनाकर वायरल कर दिया। जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल का उपचार के लिए ले गए।

मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पीडित के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया आरोपियों का पकडने के प्रयास किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें- Etawah: थानाअध्यक्ष मंसूर अहमद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, ये है आरोप...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 
FIFA World Cup 2026: कनाडा का 32 साल का इंतजार खत्म... साइल लारिन ने कनाडा को दिलाई 1-1 की बराबरी, पहली बार वर्ल्ड कप में खुला अंकों का खाता
'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'
बरेली में तूफान ने बिजली विभाग में मचाई भारी तबाही, 500 विद्युत पोल टूटे