महराजगंज: भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बृहस्पतिवार को नेपाल के रास्ते भारत में घुसैपठ कर रहे एक श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने बताया कि सोनौली सीमा चौकी के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते समय श्रीलंकाई नागरिक दिलीप संपत राजप्पा को नियमित आव्रजन जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उसके पास वैध भारतीय वीजा या कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। सिंह ने बताया कि आरोपी के पास श्रीलंका का पासपोर्ट था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और खुफिया ब्यूरो को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच हिंसा के आरोपी अब्दुल की बेटी ने एसटीएफ पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- पिता, भाइयों, पति और देवर का कर सकती है एनकाउंटर

संबंधित समाचार