बहराइच: महराजगंज कांड के आरोपियों की सीजेएम के यहां हुई पेशी, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

सुरक्षा कारणों को देखते हुए आवास पर लगी पेशी

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के महाराजगंज में रविवार को हुए दंगा के मामले में सभी आरोपियों की शुक्रवार सुबह सीजेएम के आवास पर पेशी हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज में रविवार को हुए बवाल में पांच अभियुक्त गुरुवार को नानपारा क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए। उनकी पेशी शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में होनी थी इसके लिए न्यायालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। लेकिन दीवानी न्यायालय में भीड़ और सुरक्षा कारणों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक ने सीजेएम से वार्ता कर आवास पर पेशी करवाई। शहर के पानी टंकी स्थित जज कॉलोनी में सभी की पेशी हुई। इस दौरान पुलिस का सख्त पहरा रहा।

ये भी पढ़ें- बहराइच: अपराधियों को संरक्षण दे रहा था ग्राम प्रधान पति, पुलिस ने भेजा जेल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

डिप्लोमा चिकित्सक भी बनेंगे शिक्षक, बढ़ेंगी DNB की सीटें... प्रदेश के 100 सरकारी अस्पतालों में शुरू होंगे पाठ्यक्रम
UP में AI सिटी से डिफेंस से लेकर एनर्जी तक का मेगा प्लान, CM योगी और टाटा ग्रुप के चेयरमैन की बैठक में बड़े निवेश प्रस्तावों पर सहमति
Good News: अयोध्या के दो अस्पतालों में बढ़ेंगे संसाधन और उपकरण, जारी हुआ 2.5 करोड़ का बजट
लोधी समाज की हुंकार: 'नेतृत्व करेंगे, दिशा देंगे और निर्णायक भूमिका निभाएंगे', रामभक्ति और राष्ट्रधर्म के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
IPL 2026 मिनी ऑक्शन आज: कैमरून ग्रीन पर सभी की निगाहें! जानें कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली, यहां है पूरी डिटेल