Jharkhand Assembly Elections 2024: आजसू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आजसू पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र के जरिये केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को अपना इस्तीफा सौंपा है।

उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए सभी पदों से मुक्त किया जाये। समझा जाता है कि उमाकांत रजक जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम सकते हैं और पार्टी के टिकट पर चंदनक्यारी से चुनाव लड़ सकते हैं।उमाकांत रजक चंदनक्यारी से विधायक रहे हैं और सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन के मामले में अब्बास अंसारी को दी जमानत

संबंधित समाचार