Lucknow News: श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से भागीं 9 लड़कियां, 2 को पुलिस ने किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से शुक्रवार सुबह नौ नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर दो को बरामद कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, लड़कियां शुक्रवार की सुबह बाथरूम के रोशनदान की जाली काटकर अनाथालय से भाग गईं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ब्रजनारायण सिंह ने कहा, " लापता हुईं दो लड़कियों को बरामद कर लिया गया है, जबकि सात अब भी लापता हैं। लापता लड़कियां आसपास के जिलों की मूल निवासी हैं।"

एसीपी ने कहा, "हमने उनके परिवारों से संपर्क किया है और रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी की जा रही हैं।" वहीं लड़कियों के भागने के संबंध में अनाथालय प्रशासन की तरफ से अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर अलीगंज ने बताया कि भागी हुई सभी लड़कियां अलग-अलग मुकदमों में आरोपित हैं।

यह भी पढ़ें:-CM योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का दिख रहा असर, साढ़े सात साल में 80 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा

संबंधित समाचार