कानपुर में जफर से बना राज, छात्रा को फंसाया, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, अब...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया में वायरल करने पर दर्ज कराई गई एफआईआर

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में 11वीं की छात्रा के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां गैर समुदाय के एक युवक ने नाम बदलकर 17 वर्षीय छात्रा से पहले दोस्ती की और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो दिखाकर छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। छात्रा के विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

छात्रा के मुताबिक कुछ महीने पहले मझावन निवासी जब्बार के बेटे जफर ने अपना नाम राज बताकर उससे दोस्ती की। दोस्ती होने के बाद जफर स्कूल में छुट्टी के बाद उसे घर छोड़ने के बहाने अंजान जगह ले गया, जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया। होश आने पर उसने वीडियो दिखाकर बताया कि उसका नाम राज नहीं, बल्कि जफर है। 

इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। छात्रा के विरोध करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो देखकर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने आरोपी से वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट करने के लिए कहा तो उसने छात्रा के साथ परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- VIDEO- कानपुर में सपा विधायक और जिलाध्यक्ष भिड़े: फोटो खिंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं में मची होड़, सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने की जनसभा

संबंधित समाचार