बहराइच सांप्रदायिक हिंसा में शामिल 26 और आरोपित गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच के महराजगंज बाजार में रविवार को हुए संप्रदायिक हिंसा में शामिल 26 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के बाद सभी को जेल भेज दिया है। हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज में रविवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव के बाद फायरिंग कर दी थी। जिसमें रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ शुरू की। 

इनकी हुई गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि उप निरीक्षक विनोद सिंह, महेन्द्र सिंह, गोपाल कन्नौजिया, आस मोहम्मद समेत 18 पुलिस कर्मियों की टीम ने महराजगंज बाजार निवासी अलताफ पुत्र असलम, अनवर हुसैन पुत्र अंसार अहमद, तालिब पुत्र जहिद, नफीस पुत्र रमजान, नौसाद पुत्र आमीन, सलाम बाबू पुत्र मुनऊ, गुलाम यश पुत्र दानिश, अनवार अशरत पुत्र मो. तुफैल, मो. एहशान पुत्र मो. अली, मो. अली पुत्र मो. शफी, दोस्त मोहम्मद पुत्र नजीर अहमद, मो. जाहिद पुत्र अब्दुल शाहिद, शुद आलम पुत्र गुलाम सैय्यद, मो. इमरान पुत्र मो. नसीम, जिशान अदिल पुत्र मो. नसीम, रिजवान पुत्र तलीफ, फुलकान पुत्र लतीफ, इमरान पुत्र लतीफ, समसुद्दीन पुत्र अयुब, इमरान पुत्र अनवर, मेराज पुत्र भग्गन, आमीर पुत्र पीर आमीर, शाहजादे पुत्र गुलाम, मो. मौसीन पुत्र मो. नसीम, शहजादे पुत्र मो. शमीम और सलमान पुत्र मो. शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच हिंसा के आरोपी अब्दुल की बेटी ने एसटीएफ पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- पिता, भाइयों, पति और देवर का कर सकती है एनकाउंटर

 

संबंधित समाचार