लखनऊ के सभी राजकीय ITI में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई अलीगंज, राज कुमार यादव ने बताया कि लखनऊ के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024 के विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों के लिए प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 शाम 05:00 बजे तक है।

ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन किया है, लेकिन किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके हैं, अथवा जिनका चयन नहीं हुआ है, वे जनपद के किसी भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को अपना प्रार्थना पत्र, ऑनलाइन किया हुआ आवेदन पत्र, रैंक पत्र और शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Karva Chauth 2024: व्रत दूर करता है नकारात्मकता ऊर्जा, बढ़ाता है पति-पत्नी के बीच प्रेम

संबंधित समाचार