Kanpur: IRCTC दीपावली पर लाया गुजरात का हवाई टूर, पहले आओ, पहले पाओ...खर्च करने होंगे मात्र इतने रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद, कच्छ, भुज, केवडिया का 6 रात 7 दिन का टूर 13 नवंबर से

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली आईआरसीटीसी अहमदाबाद, कच्छ, भुज, केवडिया के लिए हवाई टूर पैकेज लेकर आया है। 6 रात 7 दिन का यह टूर लखनऊ से 13 नवंबर को शुरू होगा। पैकेज में खाना, नाश्ता, रहना, घूमना शामिल रहेगा। 

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि टूर में यात्रियों को आने जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। ठहरने के लिए थ्री स्टार होटल, टेंट की व्यवस्था है। टूर के दौरान कच्छ उत्सव, काला डूंगर (काली पहाड़ियां), भुज में हस्तशिल्प गांव, आइना महल, प्राग महल, सरद बाग पैलेस, कच्छ संग्रहालय, स्मृति वन, भूकंप स्मारक संग्रहालय आदि का भ्रमण कराया जाएगा। 

एक यात्री का खर्च 78,500, दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 53,000 रुपये और तीन यात्रियों के एक साथ ठहरने पर कीमत 49,200 रुपये है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य बेड के साथ 42,000 और बिना बेड 41,000 रुपये है। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। 

बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी कार्यालय, पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ से संपर्क किया जा सकता है या वेबसाइट irctctourism. Com पर ऑन लाइन बुकिंग कराई जा सकती है। मोबाइल 8287930911, 8287930902, 7988676189 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: शहर से बांग्लादेश के लिए कारोबार शुरू, पुराने आर्डर पूरे करने पर जोर, फंसा भुगतान मिलना हुआ शुरू

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म