हरदोई: फिरौती के लिए चचेरे मामा ने भांजे की कर दी हत्या
हरदोई। थाना बेनीगंज के ग्राम चपरतला निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी दीपा अपने मायके जरौआ थाना बेनीगंज आई हुई थी। मायके से ही 4 नवंबर को घर के बाहर खेलते समय दीपा का 8 वर्षीय पुत्र रूद्र प्रताप कहीं गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता न चलने पर पुलिस में …
हरदोई। थाना बेनीगंज के ग्राम चपरतला निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी दीपा अपने मायके जरौआ थाना बेनीगंज आई हुई थी। मायके से ही 4 नवंबर को घर के बाहर खेलते समय दीपा का 8 वर्षीय पुत्र रूद्र प्रताप कहीं गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता न चलने पर पुलिस में सूचना दी गई। उधर दीपा के मायके में आए एक फोन पर दो लाख की फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया।
पुलिस की कड़ी निगरानी पर दीपा के ही चचेरे भाई रामप्रताप पुत्र वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया जिसने बालक की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के अनुसार उसने पैसे के लिए रूद्र प्रताप का अपहरण किया था। लेकिन पहचान लिया जाने के डर से उसने बालक की अंगौछे से गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त अंगौछे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।घटना के अन्य पहलुओं पर अभी खोजबीन की जा रही है।
