सुलतानपुर: कमरे में सो रही महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच पड़ताल

भदैंया/सुलतानपुर, अमृत विचार। कोतवाली देहात के प्रतापगंज चौकी के एक गांव में शुक्रवार की आधी रात को कमरे में सो रही महिला के कमरे में छत के सहारे पड़ोस का युवक घुस गया तथा दुराचार का प्रयास किया है। आरोप है कि महिला का पति व देवर रोजी रोटी के चलते बाहर परदेश मे रहते हैं। घर पर महिला उसकी देवरानी व वृद्ध ससुर रहते हैं।

 शुक्रवार को गर्मी के चलते महिला कमरे का दरवाजा खोलकर अपने कमरे में सो रही थी। पड़ोसी युवक छत से कमरे में पहुंच सो रही महिला का वस्त्र उतार दिया तथा दुराचार का प्रयास करने लगा। जिसके बाद महिला जाग गयी और गुहार लगाई। आवाज सुनकर पड़ोसी कमरे से देवरानी व बरामदे से ससुर पहुंचे तो युवक अपनी गलती मानने लगा। 

जिसके बाद महिला ने थाने मे नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अरविंद गिरी पर मुकदमा पंजीकृत किया है। देहात कोतवाल सतेन्द्र कुमार सिह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बहराइच सांप्रदायिक हिंसा पर जानिए क्या बोले दोनों समुदाय के लोग, चश्मदीदों ने बताया आंखों-देखा हाल

संबंधित समाचार