प्रतापगढ़: बाप ने किया नाबालिग बेटी से बलात्कार
पुलिस ने किया अरेस्ट प्रतापगढ़। पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुये एक कलयुगी बाप पर अपनी ही सगी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार का गंभीर मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कंधई थाना क्षेत्र के भौसिया गांव का है। जहां कलयुगी …
पुलिस ने किया अरेस्ट
प्रतापगढ़। पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुये एक कलयुगी बाप पर अपनी ही सगी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार का गंभीर मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कंधई थाना क्षेत्र के भौसिया गांव का है। जहां कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ शनिवार की सुबह दुराचार कर पूरे गांव की आंखें शर्म से नीचे कर दी। बताया जाता है कि उस दरिंदे ने अपनी मासूम बच्ची पांचवी की छात्रा (11वर्ष) को दवा के नाम पर नींद की गोलियां खिलाकर हवस का शिकार बना लिया। 40 वर्षीय युवक संतोष पुत्र स्व.रामलाल गुप्ता चार बच्चों का पिता है। उसके दो लड़कियां और दो लड़के हैं। कुछ वर्ष पहले उसकी की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। दुराचार करते आरोपी को पड़ोसियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और मौके पर ही जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलने पर कंघई पुलिस ने बलात्कारी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध मे इंस्पेक्टर कंधई तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि युवक को गिरफ्त में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
