Jharkhand News: अजय कुमार सिंह फिर से बने झारखंड के पुलिस महानिदेशक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। भारत चुनाव आयोग के निर्देश के बाद 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता से झारखंड डीजीपी पद का प्रभार वापस ले लिया गया और उन्हें निर्देश दिया गया कि झारखंड पुलिस हाउसिंग के एमडी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार को यह प्रभार सौंपें।

इसको लेकर शनिवार की शाम गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। उल्लेखनीय है कि अजय कुमार सिंह को हटाकर राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले अनुराग गुप्ता को झारखंड का प्रभारी पुलिस महानिदेशक बनाया था।

यह भी पढ़ें:-झारखंड: संविधान सम्मान सम्मेलन में बोले राहुल गांधी- भाजपा कर रही है संविधान पर हमला

संबंधित समाचार