मुरादाबाद : निजी होटल में सीढ़ियों से गिरकर गनमैन की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड पर एक निजी होटल में गनमैन की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। होटल में सीढ़ियों से गिरने के बाद गनमैन की पैर की हड्डियां टूट गईं। इस घटना के बारे में जानकारी नहीं होने के चलते रातभर गनमैन घायल अवस्था में पड़ा रहा। जब होटल के बाकी स्टाफ की नजर जख्मी गनमैन पर पड़ी तो उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

बिलारी थाना क्षेत्र में सौंदरा गांव निवासी मज्जू खा बीते 15 दिनों से कटघर थाना क्षेत्र में ताजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में गनमैन की नौकरी कर रहे थे। शनिवार देर रात होटल की दूसरी मंजिल की सीढ़ियां उतरते समय गनमैन जीने से पैर फिसलकर गिर गए। सीढ़ियों से गिरने की वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। जिसकी वजह से वो चल नहीं पाए और उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने होटल मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी करने पर मृतक के बड़े बेटे अमजद ने बताया वह सात बहन भाई हैं। सभी विवाहित हैं। उनके पिता कुछ साल पहले ही नलकूप विभाग से अमीन के पद से रिटायर हुआ थे 

थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दो सगे भाइयों की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर मौत, नींद की झपकी आ जाने से हुआ हादसा

संबंधित समाचार