कानपुर में जय श्री राम के नारे न लगाने पर छात्र को पीटा: जाति सूचक गालियां भी दी, VIDEO बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज के बाहर शुक्रवार दोपहर जय श्री राम के नारे न लगाने पर एक हाईस्कूल के दलित छात्र को आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों ने पीटा। इसके बाद जबरन जय श्री राम के नारे लगवाये। छात्रों ने उसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। रविवार को  पीड़ित छात्र ने  परिजनो संग थाने में तहरीर दी है। 

पीड़ित छात्र के मुताबिक वह और उसका परिवार बौद्ध धर्म को मानने वाला है। जिसको लेकर वह बड़े भाई के मोबाइल से इंटरनेट मीडिया पर बाबा भीमराव व अन्य अनुयायियों के पोस्ट वायरल करता रहता है। जिसका विरोध करते हुए शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद स्कूल के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों ने रास्ते में रोककर जय श्री राम के नारे लगाने को बोला। 

विरोध करने पर जाति सूचक गालियां देते हुए पीटने लगे। इसके बाद जबरन जय श्री राम के नारे लगवाये और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। आरोपित छात्रों ने बताया कि दलित अक्सर सनातन विरोधी पोस्ट इंटरनेट पर वायरल करता है। ऐसी पोस्ट न डालने के लिए छात्र से कहा तो गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपित छात्रों ने मारपीट करने से इंकार किया है। थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि पीड़ित व सभी आरोपित छात्र नाबालिग हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर के नयागंज किराना बाजार में पांच लाख की चोरी: एसीपी ऑफिस और थाने से महज कुछ दूरी पर हुई घटना, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में आक्रोश

संबंधित समाचार