कासगंज: जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारीयों के कार्यक्षेत्र में किया फेर बदल 

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

तत्काल प्रभाव से तैनाती स्थल पर कार्य भार ग्रहण करने के दिए निर्देश

कासगंज, अमृत विचार। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर करने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए डीएम ने लिए उपजिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल कर संबंधित तैनाती स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने पटियाली एसडीएम कुलदीप सिंह को एसडीएम न्यायिक सदर, एसडीएम न्यायायिक सदर अंजली गंगवार को एसडीएम सहावर बनाया है।  एसडीएम सदर संजीव कुमार एसडीएम न्यायायिक पटियाली, सहावर एसडीएम कोमल पवार को एसडीएम सदर एवं एसडीएम न्यायायिक पटियाली प्रदीप कुमार विमल को एसडीएम पटियाली बनाया है। डीएम  ने अधिकारियों को निर्देशित दिए हैं कि वह तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्य भार ग्रहण करें और आदेश का कढ़ाई से पालन किया जाए। वहीं, इस फेर बदल को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं। 

संबंधित समाचार