Auraiya: युवक ने फंदा लगाकर दी जान...नौकरी न मिलने से था परेशान, पति को फंदे पर लटकता देख चीखने लगी पत्नी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। अयाना थानाक्षेत्र के अकबरपुर में सोमवार को एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।

अकबरपुर निवासी धीरे दोहरे (35) ने रविवार देर रात को कमरे के बयाले में लगे बांस पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जागी पत्नी रीता पति का शव फंदे पर देख चीखने लगी। शोर सुन पहुंचे परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अनहोनी पर बेटी परी, किंजल, मां राजाबेटी रोने बिलखने लगी। 

पत्नी रीता ने बताया कि पति आठ दिन पहले रोजगार खोजने के लिए गुजरात गए थे। वहां नौकरी न मिलने पर रविवार शाम छह बजे घर लौटे थे। वह काफी परेशान थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम ना कराए जाने की मांग पर कागजी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- Unnao Accident: कार ने स्कूल जा रहे शिक्षक को मारी टक्कर...मौत, हादसे के बाद परिजनों में मची चीख-पुकार

संबंधित समाचार