बलिया: शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर किशोरी को जिंदा जलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 15 वर्षीया एक दलित किशोरी को युवक द्वारा कथित तौर पर जला देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी द्वारा युवक से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर युवक ने उसके साथ यह बर्बरतापूर्ण हरकत की। पुलिस …

बलिया। बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 15 वर्षीया एक दलित किशोरी को युवक द्वारा कथित तौर पर जला देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी द्वारा युवक से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर युवक ने उसके साथ यह बर्बरतापूर्ण हरकत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दुबहर थाना प्रभारी अनिल चन्द्र तिवारी ने शनिवार को बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने शिकायत की है कि उनकी 15 वर्षीया पुत्री ने कल रात गांव के ही रहने वाले कृष्णा गुप्ता (21) से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। जिस पर युवक ने उनकी पुत्री को जला दिया।

पुलिस के अनुसार इस घटना में किशोरी गंभीर रूप से जल गई और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा रेफर किए जाने के बाद वाराणसी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि पिता की शिकायत पर कृष्णा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम व पॉस्को कानून के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार