मुरादाबाद : प्रेमी की बेवफाई से परेशान युवती ने रेलवे स्टेशन पर खाया जहर, जिला अस्पताल में भर्ती...हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। जिले में एक प्रेमी की बेवफाई का मामला सामने आया है। जिस प्रेमी के खातिर प्रेमिका अपना घर छोड़कर रेलवे स्टेशन पहुंची उसने कॉल करके प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे परेशान प्रेमिका ने रेलवे स्टेशन पर ही जहर खाकर जान देने के प्रयास किया। युवती को गंभीर हालत में जीआरपी पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी यामनी का लंबे समय से अपने इलाके के रहने वाले युवक विनय संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया गया। इसके बाद दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का मन बना लिया। प्रेमिका अपना घर छोड़कर प्रेमी से शादी करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची। लेकिन प्रेमी ने कॉल कर शादी से इनकार कर दिया। मोबाइल स्विच ऑफ कर बेवफाई कर डाली।

प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमिका ने रेलवे स्टेशन पर ही न खाकर जान देने का प्रयास किया। यात्रियों द्वारा उसको दवा खाता देख जीआरपी पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में जीआरपी पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रेमिका यामनी का कहना है कि वह प्रेमी से धोखा मिलने के बाद वह जीना नहीं चाहती। 

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: देहरादून गैंगरेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला सौतेला भाई हुआ गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार