जौनपुर: दूध खौलते समय फटा बॉयलर, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में मंगलवार को दूध खौलते समय बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया जबकि एक अन्य महिला का सिर फट गया। पुलिस के अनुसार जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी राजेंद्र बिंद का खुटहन थाने के पास मिठाई की दुकान है।

मिठाई बनाने के लिए अपने घर मे दूध खौलाने के लिए छोटा बॉयलर लगाया है, आज सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे इस दौरान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया, बॉयलर के ढक्कन से उसकी पत्नी मनीता बिंद का सिर कटकर धड़ अलग होकर कुछ दूर जा गिरा, वही कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का सर फट गया। सूचना पर सीओ शाहगंज अजित सिंह चौहान ,समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

ये भी पढ़ें- Jaunpur News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

संबंधित समाचार