बलरामपुर: प्रेमी के घर में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उतरौला/बलरामपुर, आमृत विचार। बलराम जिले के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा ग्रिंट में एक युवती का शव उसके प्रेमी के घर में  फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान 19 वर्षीय श्यामावती के रूप में हुई, जो पिछले वर्ष प्रेमी संग फरार हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि मृतका की मां ने प्रेमी और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

गत सोमवार रात लगभग 7 बजे श्यामावती का शव उसके प्रेमी घनश्याम चौहान के घर में दुपट्टे से बने फांसी के फंदे से छत के कुंडे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतका की मां विद्यावती ने बताया कि 27 अक्टूबर 2023 को उनकी 17 वर्षीय बेटी श्यामावती को पड़ोसी गांव के घनश्याम चौहान बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

2 नवंबर 2023 को दोनों पक्षों ने अदालत में समझौता किया था कि श्यामावती के बालिग होने पर घनश्याम उससे विवाह करेगा। श्यामावती के बालिग होने के पांच महीने बाद घनश्याम उसे अपने घर ले गया था।मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि घनश्याम और उसके परिवार के सदस्यों ने उनकी बेटी को प्रताड़ित किया और सोमवार को उनकी बेटी की हत्या कर दी।

विद्यावती ने अपनी शिकायत में घनश्याम, उसके पिता राधेश्याम, सास बिटना, जेठ सच्चिदानंद, जेठानी इंद्रवती, माला देवी, ननद दुर्गावती, और सुनीता पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।सादुल्लानगर थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- उत्तर भारत से नेपाल तक... जिंदगी बचाने का केंद्र केजीएमयू का ट्रॉमा सेंटर

संबंधित समाचार