Kanpur: हर मरीज की केस हिस्ट्री होगी ऑनलाइन, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में लागू होगा हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

दो डॉक्टर ट्रेनिंग के लिए एसजीपीजीआई जाएंगे, कंप्यूटर पर दर्ज होगी मरीज की पूरी कुंडली

कानपुर, अमृत विचार। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम का विभाग खुलेगा। इस प्रणाली के जरिए हर मरीज की सारी जानकारी और जांच रिपोर्ट ऑनलाइन फीड होगी, जो डॉक्टर के कंप्यूटर तक भी पहुंचेगी। डॉक्टर अपने कंप्यूटर पर मरीज की पूरी हिस्ट्री देख सकेंगे।
 
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.संजय काला के अनुसार प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉरमेंशन सिस्टम प्रणाली विभाग शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य ने बताया कि इस विभाग के लिए सीएमएस स्तर के दो डॉक्टरों को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉरमेंशन सिस्टम लागू किया जाएगा। 

इससे मरीजों को इलाज के संबंध में सभी जानकारी मिल सकेगी। इस प्रणाली से अस्पताल प्रबंधन, नेतृत्व, नेटवर्क, कार्यप्रणाली और प्रशासन में सुधार होगा। मरीजों की सारी जानकारी एक यूनीक आईडी नंबर पर दर्ज होगी। मरीजों के दोबारा अस्पताल आने पर केस हिस्ट्री पहले से होने के कारण डॉक्टरों को इलाज करने में काफी आसानी होगी। 

पेपरलेस व्यवस्था की तरफ कदम

हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉरमेंशन सिस्टम लागू होने के बाद प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों, राजकीय संस्थानों, स्वायत्तशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में पेपरलेस व्यवस्था लागू की जा सकती है। पहले चरण में कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी, मेरठ और आगरा मेडिकल कॉलेजों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पॉलीटेक्निक का 20 और इकाइयों के साथ एमओयू; छात्रों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार मिलने का खुला रास्ता

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NBRI के आंगन में खिलेंगे बोगनवेलिया के फूल: विभिन्न आकर्षक किस्मों का प्रदर्शन, खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे ये फूल 
‘शी-बॉक्स’ से करें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत, महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल
दोहरा हत्याकांड: डीजीएम सुधीर गुप्ता का जानी दुश्मन बन बैठा था अजय, जबरन प्लांट में जमाता था रौब 
कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से कम्युनिटी किचन प्रभावित... अस्पतालों और मंदिरों में भोजन वितरण पर संकट, सैकड़ों जरूरतमंदों की थाली पर असर
UP में Ola-Uber के लिए नया सख्त नियम: बिना वजह बताए अगर राइड की कैंसिल तो होगी 10% कटौती, जानें पूरी details