Bajrang Punia: बजरंग पुनिया को कांग्रेस ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी, पदभार संभाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। कांग्रेस मुख्यालय में उनके पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा, पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, विधायक विनेश फोगाट और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। 

इस साल हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हुए थे। पुनिया को बीते छह सितंबर को किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फोगाट हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और वह विजयी रहीं। 

 

यह भी पढ़ें- Kanpur: मिलावट के खिलाफ एफएसओ, एफएसडब्ल्यू टीमें सक्रिय; डेढ़ करोड़ से अधिक की खाद्य सामग्री की गई सीज

संबंधित समाचार