बहराइच हिंसा: मृतक रामगोपाल मिश्रा के परिवार को मिला 12 लाख का चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भगवानपुर/बहराइच, अमृत विचार। महराजगंज हिंसा में गोली कांड का शिकार हुए रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा के परिजनों को विधायक  सुरेश्वर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में कोलकाता भाजपा बैरकपुर के जिला मंत्री और अन्य ने 12 लाख रूपये की चेक दी।

3

राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की बीते रविवार को हिंसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह और जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय गांव पहुंचे। उनके साथ कोलकाता बैरकपुर भाजपा जिला मंत्री रविंद्र और रिंकी मौजूद रहे। 

सभी ने क्रिटिकल संस्था की तरफ से 12 लाख रूपये की चेक प्रदान की। इस दौरान राम गोपाल मिश्रा के पिता ने अपनी मांग भी रखी। जिसमें आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और हिंसा शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की आवाज उठाई।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: तनुज बोले- भाजपा ने संपूर्णानंद की विरासत व योगदान का किया अपमान

संबंधित समाचार