मालगाड़ी से लखनऊ पहुंचे 125 चार पहिया वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्वोत्तर रेलवे के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयास से माल भाड़ा को बढ़ावा मिल रहा लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयास से माल भाड़ा को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में तमिलनाडु के वालाजाबाद स्टेशन से राजधानी के बक्शी का तालाब स्टेशन के लिए 25 वैगनों की बुकिंग की गई। जिसमें …

पूर्वोत्तर रेलवे के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयास से माल भाड़ा को बढ़ावा मिल रहा

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयास से माल भाड़ा को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में तमिलनाडु के वालाजाबाद स्टेशन से राजधानी के बक्शी का तालाब स्टेशन के लिए 25 वैगनों की बुकिंग की गई। जिसमें शनिवार को 125 चार पहिया वाहन मालगाड़ी से बीकेटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद सभी गाड़ियों को बक्शी का तालाब स्टेशन पर उतारा गया।

डीआरएम डा.मोनिका अग्निहोत्री के नेतृत्व में भाड़ा प्रोत्साहन योजना से व्यापारियों को काफी सहूलियतें दी जा रही हैं। इससे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का रूझान रेलवे की तरफ बढ़ा है। डीआरएम ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट को निर्देशित किया है कि वे व्यापारियों एवं उद्योग समूहों से बेहतर तालमेल स्थापित कर अधिकाधिक माल लदान रेल परिवहन सुविधा के लिए प्रेरित करते रहे।

संबंधित समाचार