ऐशबाग स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई पूजा स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे ने किया आपदा प्रबंधन आधारित मॉक ड्रिल रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा की तत्परता परखने के लिए किया गया मॉक ड्रिल लखनऊ । ऐशबाग रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी से ट्रेन पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया। शनिवार तड़के 4 बजे लखनऊ की ओर जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन क्रासिंग गेट …
पूर्वोत्तर रेलवे ने किया आपदा प्रबंधन आधारित मॉक ड्रिल
रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा की तत्परता परखने के लिए किया गया मॉक ड्रिल
लखनऊ । ऐशबाग रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी से ट्रेन पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया। शनिवार तड़के 4 बजे लखनऊ की ओर जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन क्रासिंग गेट संख्या 02 के पास पटरी से उतर गई। सूचना पर मंडल रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में रेलवे के उच्चधिकारी मौके पर पहुंच गए और यात्रियों की मदद करने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। दरअसल, रेलवे की कार्य कुशलता को परखने के लिए मॉकड्रिल किया गया था।
डीआरएम डा. मोनिका अग्निहोत्री के निर्देश पर सुरक्षा व संरक्षा की कार्यकुशलता के मकसद से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 11वीं बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से आज बड़े स्तर पर आपदा प्रबंधन आधारित मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
आपद मोचन बल तथा रेलवे राहत बचाव टीम ने अपने अत्याधुनिक उपकरणों के साथ ट्रेन के डिब्बों में फंसे यात्रियों एवं मृतकों को निकाला। कोच की छत व साइड को काटकर अंदर जाकर फंसे हुए यात्रियों को बिना हानि पहुंचाए सुरक्षित निकाल कर उनका प्राथमिक उपचार मेडिकल टीम द्वारा कराया गया। सुबह पौने आठ बजे बचाव कार्य पूरा हुआ। इस संयुक्त बचाव अभियान में रेलवे व एनडीआरएफ टीम मौजूद रही।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) संजय यादव, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, एनडीआरएफ के सहायक कमाण्डेंट नीरज कुमार तथा पैरा मेडिकल स्टाफ एवं यांत्रिक,वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल, परिचालन तथा संरक्षा विभाग के अधिकारी सुपरवाइजर एवं कर्मचारी व सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।
