पशुपालन घोटाले में एएजी शाही करेंगें यूपी सरकार की पैरवी
लखनऊ। उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही पशुपालन घोटाले के मामले में राज्य सरकार की तरफ से पैरवी करेंगें। राज्य सरकार ने इस प्रकरण में प्रभावी पैरवी के लिए शाही को शासकीय अनुमन्य फीस पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। इस संबंध में विशेष सचिव राकेश कुमार सिंह ने …
लखनऊ। उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही पशुपालन घोटाले के मामले में राज्य सरकार की तरफ से पैरवी करेंगें। राज्य सरकार ने इस प्रकरण में प्रभावी पैरवी के लिए शाही को शासकीय अनुमन्य फीस पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।
इस संबंध में विशेष सचिव राकेश कुमार सिंह ने प्रथम ने शासनादेश जारी कर दिया। जिसमें कहा गया है कि पशुपालन विभाग से सम्बंधित नौ करोड़ के घोटाले के सम्बन्ध में राजधानी के हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया गया था।
इस मामले में अमानत में खयानत, जालसाजी, फर्जीवाड़ा, आपराधिक साजिश करने समेत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम आदि के तहत आरोप हैं। इस मामले की सुनवाई के दौरान शाही को शासन की ओर से प्रभावी पैरवी करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि शाही पहले से ही जनहित याचिकाओं (पीआईएल) समेत कई अहम मामलों में राज्य सरकार की तरफ से प्रभावी पैरवी कर रहें हैं। साथ ही उन्हें सीएम से सम्बंधित महत्वपूर्ण विभागों के मामलों में पैरवी की जिम्मेदारी भी मिली हुई है।
