लखनऊ: केंद्र सरकार का ऐलान, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे ग्राम पंचायतों के प्रधान...मांगे नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार: केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित करेगी। इसके नाम सभी जिलाधिकारी से दो-दो ग्राम पंचायत का चयन करके मांगे गए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी कम से कम छह फ्लैगशिप कार्यक्रमों में 90 फीसद से ऊपर परिपूर्णता प्राप्त करने वाली दो ग्राम पंचायतों का प्रतिस्पर्धा के आधार पर चयन करके प्रधानों के नाम सरकार को भेजेगी। जिन्हें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, करहल से अनुजेश यादव को टिकट

संबंधित समाचार