Lucknow News: किसान पथ पर पलटी यात्रियों से भरी प्राइवेट बस, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ : सरोजनीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत किसान पथ पर गुरुवार देर शाम करीब 9 बजे यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलट गई। इस दुघर्टना में बस चालक राजेंद्र कुमार की मौत हो गई। जबकि बस में सवार चार सवारियां आंशिक रुप से जख्मी हो गई। इसमें महिलाएं और पुरुष शामिल है। जानकारी मिलते ही जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची तीन थानों की पुलिस फोर्स राहत बचाव कार्य में जुटी गई है। आनन-फानन घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। बस चालक के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर शिनाख्त की जा रही है। सूत्रों की मानें तो यह बस रायबरेली से दिल्ली की ओर जा रही थी। 

बस हादसे में घायल

अमेठी से दिल्ली जा रही थी प्राइवेट बस

स्थानीय पुलिस की मानें तो, यह दुर्घटना सरोजनीनगर के किसानपथ पर गुरुवार रात को हुई। जहां अमेठी जनपद से लखनऊ के रास्ते दिल्ली जा रही निजी बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बस में करीब दो दर्जन से ज्यादा सवारियां बैठी थी। प्रथम दृष्टया में किसान पथ पर कंक्रीट के बड़े गार्डर रखे हुए थे। मार्ग में अंधेरा होने की वजह से बस गार्डर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलटी गई। घटनास्थल पर बस चालक राजेंद्र कुमार की मौत हो गई। जबकि बस में सवार चार लोग आंशिक रुप से जख्मी हो गए। जानकारी मिलते ही बंथरा, सरोजनीनगर और बिजनौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से घायलों को बस से निकला कर सरोजनीनगर CHC में पहुंचाया। फिर शिनाख्त के बाद चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

क्रेन से हटाई गई बस

क्रेन से हटवाई गई बस

दुर्घटना के बाद मार्ग में जाम की स्थिति बन गई। आलाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को मार्ग से हटाया। इसके बाद सड़क को जाममुक्त किया गया। इस दुघर्टना के चलते मार्ग में करीब तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। तमाम वाहनों की पहिए जाम में रेंगते रहे। फिलहाल डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त हो चुकी बस को क्रेन की मदद से हटवा कर सड़क किनारे किया। जिससे यातायात सुगम हो सका। 

संबंधित समाचार