25 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन शुरू हुई थी स्वतंत्र भारत में लोकसभा के पहले चुनाव की प्रक्रिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। हमारा देश दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक राष्ट्र है और लोकतंत्र में चुनाव के महत्व से हम सब परिचित हैं। पच्चीस अक्टूबर, 1951 को देश में पहले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 21 फरवरी 1952 तक संपन्न हुई। इस चुनाव में 17 करोड़ से अधिक भारतीय मतदाताओं ने भाग लिया और उन्होंने अंग्रेजों के इस अनुमान को गलत साबित कर दिया कि भारतीय समाज लोकतंत्र का दायित्व नहीं निभा पाएगा। 

25 अक्टूबर की तारीख में देश दुनिया के इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1296 : संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली।
1881 : स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म। वह 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली और महानतम कलाकारों में शामिल किए जाते हैं।
1947: कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की।
1950 : चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा।
1964: भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक विकसित किया। इस टैंक को नाम दिया गया ‘‘विजयंत’’।
1964 : राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली। ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला जाम्बिया नौवां अफ्रीकी देश। 1980: उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी का निधन।
1983 : अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया। इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए।
1990: मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन।
2022 : चक्रवात ‘सितरंग’ के कारण बांग्लादेश में 35 लोगों की मौत ।
2022 : ऋषि सुनक एशियाई मूल के प्रथम ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने, विश्व नेताओं ने सुनक के प्रधानमंत्री बनने को ‘‘अभूतपूर्व मील का पत्थर" बताया
2023 : अमेरिका के कई प्रांतों ने मेटा पर मुकदमा किया, कहा-उसके सोशल मीडिया मंच बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म