बरेली: एक ही परिवार के दो लोगों समेत 34 संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार डाक्टर्स कालोनी और कांधरपुर में एक ही परिवार में दो-दो सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य जगह एक-एक संक्रमित निकले हैं। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार डाक्टर्स कालोनी और कांधरपुर में एक ही परिवार में दो-दो सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य जगह एक-एक संक्रमित निकले हैं।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई से एक लोग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष निजी लैब से संक्रमित निकले हैं। जिले में 34 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
मुगलपुर, एकता नगर, माडल टाउन, सिरोली, सुटेरा, कांधरपुर, सिमरा, सुभाष नगर, सिटी, ग्रीन लैंड डेयरी, बड़ा बाजार, हार्टमैन रोड, चंद्रगुप्त पुरम, महमूदगंज, अवध धाम कालोनी, अनोला, पुराना शहर, अनुपम नगर, महानगर, गौटिया समेत अन्य जगहों में संक्रमित निकले है।

संबंधित समाचार