हरदोई: उपचुनाव में 10 में से 9 सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन- अरविंद गोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। प्रदेश सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। यही वजह है कि प्रदेश में 10 जगह पर होने वाले उपचुनाव में नौ पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत हासिल कर जनविरोधी सरकार को आइना दिखाने का काम करेंगे। 

पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप शुक्रवार को पूर्व विधायक राजपाल कश्यप की माता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके गांव मझरेता आए हुए थे। उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस सरकार के कारनामों को जान चुकी है और वह किसी प्रकार के झांसे में आने वाली नहीं है। युवा, किसान, नौजचान सभी वर्गों को इस सरकार से निराशा ही हाथ लगी है। यही वजह है कि जनता अब 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। 

पूरे प्रदेश से शोक जताने वालों का लगा तांता 
डा. कश्यप के मझरेता स्थित आवास पर शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राजेश प्रजापति, आगरा के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, बनारस के राहुल यादव, पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह, डा.अश्वनी सिंह, जालौन से राजू, मैनपुरी से प्रमोद कश्यप, आशीष कश्यप, नोएडा से गिरीश मथुरिया सहित प्रदेश के कई जनपदों के लोग शोक संवेदनाएं जताने पहुंचे, वहीं तमाम शिक्षाविद विभिन्न विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें- हरदोई : ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के घर लाखो की लूट को अंजाम देने वाला लुटेरा गिरफ्तार

संबंधित समाचार