दाना चक्रवात का बदायूं में दिखा असर, विजिबिलिटी 5km तक हुई कम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: दाना चक्रवात का जिले में असर दिखाई देने लगा है। वातावरण में धुंध छा गई है। विजिबिलिटी 5 किलोमीटर तक कम हो चुकी है। तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। सुबह के समय घनी धुंध की वजह से वाहन चालकों को अधिक परेशानी हुई। चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।

Dana Cyclone 1

एक दिन पहले उड़ीसा तदबंध पर दाना चक्रवात टकराया था। जिसका असर जनपद में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार की सुबह जब लोग जागे तब शहर घनी धुंध की चादर में लपटा हुआ था। ठंडी हवाएं चल रही थी, जिसकी वजह से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। सुबह के समय स्थिति ऐसी थी कि विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को 5 किलोमीटर तक का दिखाई नहीं दे रहा था। वातावरण में धुंध छाने की वजह से वाहनों की रफ्तार कम हो गई।

चालक वाहनों की लाइट जलाकर चल रहे थे, जिसकी वजह से रोजाना आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर आसमान में छाए बादलों की वजह से तापमान में भी कमी देखी गई है। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस घटकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बीते शुक्रवार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कृषि विभाग के मुताबिक दाना चक्रवात का असर दो से तीन दिनों तक जिले में दिखाई देगा।

यहभी पढ़ें- Budaun: लोडर वाहन से टकराकर पलटा ट्रक, नीचे दबकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

संबंधित समाचार