फ्रांस से लेकर जर्मनी तक के नेताओं ने बाइडन को दी जीत की बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मास्को। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन और अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस को उनकी जीत पर बधाई दी है। मैक्रों ने ट्वीट कर लिखा, “अमेरिका ने अपना राष्ट्रपति चुन लिया है। बधाई हो! जो बिडेन और कमला हैरिस। …

मास्को। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन और अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस को उनकी जीत पर बधाई दी है। मैक्रों ने ट्वीट कर लिखा, “अमेरिका ने अपना राष्ट्रपति चुन लिया है। बधाई हो! जो बिडेन और कमला हैरिस। वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें काफी कुछ करना है। चलिए साथ काम करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिकी मीडिया संस्थान सीएनएन, एनबीसी और एपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक बाइडन ने पेन्नसलविनिया जैसे महत्वपूर्ण राज्य जीतते ही 270 इलोक्टोरल वोट्स के जादुई आंकड़े को छू लिया था।

जर्मनी की चांसलर मर्केल ने बिडेन को जीत की बधाई दी
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने शनिवार को जो बिडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर बधाई दी है। मर्केल ने ट्वीट कर कहा, “अमेरिकी नागरिकों ने अपना प्रतिनिधि चुन लिया है। जो बिडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। ” इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही कमला हैरिस को भी जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं भविष्य में राष्ट्रपति बिडेन के साथ सहयोग की आशा करती हूं। यदि हम अपने समय की बड़ी चुनौतियों का सामना करना चाहते हैं, तो हमारी ट्रान्साटलांटिक मित्रता सबसे अहम कड़ी है।”

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने बिडेन को जीत की शुभकामनाएं दी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार जो बिडेन को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए शुभकामनाएं दी। ओबामा ने ट्वीट कर कहा, “मैं बिडेन और हैरिस को बधाई देते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं।” उन्होंने ट्वीट किया, “हम खुशनसीब हैं कि बिडेन में वो सभी बातें हैं जो एक राष्ट्रपति में होनी चाहिए। मुझे पता है कि वह हर अमेरिकी के हित में काम करेगा, चाहे उसके पास उसका वोट हो या न हो। इसलिए मैं हर अमेरिकी को उसे मौका देने और उसे अपना समर्थन देने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।”

संबंधित समाचार