Champions Trophy: रॉयल्स चैलेंजर चौक, केडी सिंह मावरिक्स और चौक लायंस की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: चौक स्टेडियम पर शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के तीन मुकाबले खेले गये। इनमें रॉयल्स चैलेंजर चौक, चौक लायंस और केडी सिंह मावरिक्स जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में रॉयल्स चैलेंजर चौक ने केडी सिंह राइडर को 133 रनों से हराया। रॉयल्स चैलेंजर ने 10 विकेट खोकर 174 रन बनाये। सोनू कुमार ने आतिशी बल्लेबाजी की और 22 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा। सोनू ने 54 रन की पारी में तीन चौके व 5 छक्के लगाए। केडी सिंह की ओर से अजीम को 4 विकेट लिये। जवाब में केडी सिंह राइडर की टीम 41 रन के योग पर सिमट गई। कप्तान यश ने 15 रन का योगदान दिया। चैलेंजर की ओर से अरहान ने 5 विकेट चटकाये और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

दूसरे मुकाबले में चौक लायंस ने केडी सिंह मावरिक्स 6 विकेट से हराया। केडी सिंह ने 10 विकेट खोकर 92 रन बनाए। चौक लायंस के मो. अरबाज को 3, आदिल व नितेश गोंड को दो-दो विकेट मिले। जवाब में शशांक के 33 व सूरज के 31 रन की बदौलत ने चौक लायंस से 10.2 ओवर में चार विकेट खोकर 94 रन बनाये और जीत दर्ज की। केडी सिंह के शुभम व युग को दो-दो विकेट मिले। एक अन्य मुकाबले में केडी सिंह मारविक्स ने केडी सिंह राइडर पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। राइडर ने 10 विकेट खोकर 140 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में आशीष यादव ने 36, अंश ने 29 और तनिष्क ने 23 रनों की बदौलत मावरिक्स ने 4 विकेट खोकर 143 रन बनाकर मैच जीता।

यह भी पढ़ेः कॉल्विन कॉलेज और एसआर ग्लोबल ने किया जीत के साथ आगाज

 

संबंधित समाचार