मुरादाबाद: जमीन से नहीं पार्षदों ने आसमान से देखी अपने वार्डों की समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में शनिवार को आसमान का जो नजारा था, शहर वासियों के लिए एक मजाक सा साबित हुआ। बड़ी हैरानी की बात है कि जमीन पर रहकर जिन समस्याओं को अनदेखा कर दिया जाता है, उन्हें आसमान से देखने का प्रयास किया गया। कई पार्षदों ने इस सैर सपाटे को वार्डों की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में शनिवार को आसमान का जो नजारा था, शहर वासियों के लिए एक मजाक सा साबित हुआ। बड़ी हैरानी की बात है कि जमीन पर रहकर जिन समस्याओं को अनदेखा कर दिया जाता है, उन्हें आसमान से देखने का प्रयास किया गया। कई पार्षदों ने इस सैर सपाटे को वार्डों की समस्याओं को जानने समझने का तर्क देकर अपना बचाव किया।

आखिर वे खूबसूरत और सुविधाजनक क्यों नहीं हैं। यह सब जानने के लिए 15 पार्षदों ने शनिवार को उड़ान भरी। एक एनजीओ की ओर से व्यवसायिक कार्यक्रम के तहत मंगाए गए हेलीकाप्टर पर बैठने के लिए इन पार्षदों ने 35 सौ रुपये भी चुकाए। आसमान से सेल्फी ली, शहर के नजारे को भी कैमरे में कैद किया। पूरे दिन आसमान में हैलीकाप्टर को देख जहां बच्चे उछल पड़े तो वहीं तमाम शहरी पार्षदों के हेलीकॉप्टर से समस्याएं देखने को लेकर चुटकियां लेते दिखे।


एमआईटी कालेज से एनजीओ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में काले रंग का एक हेलीकॉप्टर लाया गया। ताज्जुब की बात यह है कि प्रदूषण में जब शहर की हवा जहरीली हो चुकी है। वातावरण पूरी तरह से बीमार हो चुका है और शहर की खूबसूरती को लेकर अभी कोई ज्यादा खास काम भी नहीं हुआ, तब शहर को जानने के लिए पार्षदों ने एनजीओ के कार्यक्रम को तवज्जो दे दी।

यह बड़ा अजीब है, जहां बगैर पैसा खर्च किए वार्डों की गलियों में चलकर, लोगों से बातचीत कर, मोहल्लों में रह रहे लोगों को समझकर, समस्याएं जानकर बहुत कुछ पता किया जा सकता है, वहां आसमान से उन्हें परखने के लिए हजारों रुपये खर्च कर दिए गए। सुबह से ही यह हेलीकॉप्टर आसमान में बच्चों के लिए एक मनोरंजन बना तो बड़ों ने भी खूब चुटकियां ली। अधिकतर ने व्यंगात्मक टिप्पड़ी की।

आशियाना फेस वन कमलेश कुमार ने कहा कि जो पार्षद मोहल्ले में नजर नहीं आते हैं, वे आसमान से हमें नजर कर रहे हैं, हास्यपद है। हिमगिरी के मुकेश कुमार ने कहा कि जो समस्याएं उनके जमीन पर रहकर ठीक नहीं हुई, आसमान से उसमें क्या बदलाव आ जाएगा। रामगंगा विहार की रीता कुमार कहती हैं कि खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

हेलीकॉप्टर के रूप में खिल्लियां उड़ रही हैं। गुरट्टी के असलम खां ने कहा कि हेलीकॉप्टर नहीं गरीब की मजाक उड़ाई जा रही है। बुद्धि विहार के अजय कुमार ने कहा कि नेता सब आसमान में उड़ रहे हैं, इसी लिए तो समस्याएं के निदान के कार्यों को भी हवा कर दिया जा रहा है। धरातल पर उतरेंगे तो कुछ काम होता दिखेगा। पहले दिन यह इन चुटकियों के बाद अब 35 पार्षद और रविवार को शहर में उड़ान भरेंगे।

इन पार्षदों उड़ान भर देखा शहर
राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष
अजय दिवाकर
अशोक सैनी
प्रेम प्रजापति
कुलदीप नारायण
गौरव श्रीवास्तव
रजनी सैनी
पुष्पा चौहान
हीरा भारती
द्रोपा देवी
योगेंद्र रस्तोगी
संजीव चौहान
विनय राजोरिया
दिनकर गोयल
पंकज यादव

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि शहर में रह रहे पार्षदों ने अब तक धरातल पर रहकर अपने क्षेत्र को जाना है। यह अच्छा अनुभव होगा, जो उन्होंने हैलीकाप्टर के जरिए शहर को ऊपर से देखा। कार्यक्रम के बाद एक बैठक आयोजित की जाएगी, जो अनुभव लिया गया उसपर चर्चा की जाएगी। इनमें शहर में सफाई की व्यवस्था, ग्रीन बेल्ट तैयार करना, कचरे का निस्तारण, नालियों को बेहतर करना, गलियों को बेहतर करना, पानी की निकासी, शहर खूबसूरत बनाने पर चर्चा शामिल किए जाएंगे।

संबंधित समाचार