अमरोहा: फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुरावली(अमरोहा), अमृत विचार। क्षेत्र के गांव नानई में किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव नानई में सुरेंद्र का परिवार रहता है। उनका पुत्र विक्की (15) अपने दादा-दादी के साथ रहता था। उसके माता-पिता अपने बड़े बेटे के साथ नोएडा में रहते हैं। वे वहां मजदूरी करते हैं।

विक्की शुक्रवार देर शाम घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह विक्की का शव गांव से 2 किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मचान पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव मिलने से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई कविंद्र ने बताया कि विक्की को गांव का ही एक युवक घर से बहला फुसलाकर ले गया था। तभी से विक्की की तलाश की जा रही थी। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गैंगस्टर सुंदर भाटी जेल से रिहा, इस मामले में था बंद

 

संबंधित समाचार