लखनऊ: भीषण गंदगी व डेंगू से कराह रहा केशव नगर, जोनल अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन...कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
लखनऊ, अमृत विचार। हाल ही में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के केशव नगर निरीक्षण के बाद भीषण गंदगी व डेंगू से कराह रहे निवासियों में सफाई होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन नगर निगम जोन 3 के जोनल अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री व जेडएसओ जितेंद्र गांधी की अकर्मण्यता जन स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी रविवार को स्थानीय निवासियों की मांग पर केशव नगर में साफ सफाई के हालत देखने पहुंची तो चहुंओर भीषण गंदगी, सड़कों पर कूड़े के ढेर व उफनाती नालियां दिखाई पड़ी। इलाके में कोई मच्छर रोधी उपचार न होने के कारण दर्जनों लोग मलेरिया व डेंगू से पीड़ित हो गये है।
भीषण गंदगी व डेंगू से कराह रहा केशव नगर, जोनल अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन... कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी pic.twitter.com/48wR9xDETv
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 27, 2024
वहीं, ममता त्रिपाठी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रभारी मंत्री का निरीक्षण सिर्फ कागजी व दिखावटी था जोन 3 के अफसरों पर प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण का कोई भी असर नहीं हुआ है।
ममता त्रिपाठी ने जोनल अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री का निरीक्षण भले बेअसर हो परन्तु एक सप्ताह के अंदर जेसीबी मशीनें लगाकर केशव नगर के खाली प्लाटों से सड़कों पर से पूरा-पूरा कचरा यदि नहीं हटा लिया जाएगा तो बाल महिला सेवा संगठन की महिलाएं जोनल अधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी करने का काम करेंगी। इस दौरान इकट्ठा स्थानीय लोगों ने नगर निगम जोन 3 के जोनल अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं के नारे भी लगाए।
दिलीप कुमार जायसवाल, आर एस गुप्ता, अखिलेश अवस्थी, राम बिलास शर्मा, अभिषेक मिश्रा अनूप सिंह सविता तिवारी, सुनीता निगम, गुड़िया सिंह, सर्वेश वर्मा, मो नासिर मो यूनुस पप्पू देवेन्द्र अवस्थी प्रदीप श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव राकेश मिश्रा एस आर यादव , सुनील तिवारी , राजेश पांडेय,जयदयाल सुरेंद्र कुमार , ओम प्रकाश कनौजिया, राजेश कुमार मुदित,सर्वेश शुक्ल, प्रदीप अवस्थी सहित बाल महिला सेवा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: हरी धनिया में टिमटमाएंगे जुगनू, पटाखा लाइट करेगी धमाका
