कानपुर के पनकी में निर्माणाधीन 660 मेगावाट की इकाई: दीवाली से पहले शुरू किया विद्युत उत्पादन का ट्रायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पनकी विस्तार परियोजना के निर्माण की गति में अंतिम कड़ी जुड़ गई। त्योहारों के समय में पनकी परियोजना के इंजीनियरों के प्रयास से दीवाली से पहले कोयले से विद्युत उत्पादन का ट्रायल शुरू हो गया है। इस परियोजना का निर्माण भेल द्वारा किया जा रहा है।

परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इकाई के सफलता पूर्वक ऑयल सिंक्रोनाइजेशन के बाद कोयले से सिंक्रोनाइजेशन की प्रक्रिया भी कर ली गई। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. गोविंद कुमार मिश्र द्वारा नियंत्रण कक्ष में शनिवार से ही मोर्चा संभाल रखा था व प्रत्येक प्रक्रिया पर नजर रखी हुई थी।

पनकी पावर हाउस कानपुर में स्थित है। इसका फ्रस्ट स्टेज 1967 में चालू हुआ था। उस समय इसकी कैपसिटी 32 मेगावाट थी। 1977 में 110 मेगावाट की यूनिट ने उत्पादन ट्रायल शुरू किया। तीसरा स्टेज 2018 में 660 मेगावाट की यूनिट स्थापित हो रही है।

इस मौके पर भेल की ओर से जे के सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय अग्रवाल, एच एस पटेल तथा पनकी परियोजना की ओर से अधीक्षण अभियंता एल पी गौतम, राम कुमार, परमनांद अहिरवार, विकास सिंह व अभियंता अजय द्विवेदी, धीरेन्द्र पाल, मनोज चौधरी, पुनीत शर्मा, विनीत दुबे व मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- तिलक की बात बताते ही भड़क उठी...कार में ही गला दबाकर मार डाला: कानपुर में हत्यारोपी जिम ट्रेनर गिरफ्तार, बोला- दृश्यम मूवी देखकर बनाया प्लान

संबंधित समाचार