Unnao Accident: अनियंत्रित डंपर ने बाइक में मारी टक्कर...युवक की मौत, घटना से परिजन रो-रोकर हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। कोतवाली बांगरमऊ क्षेत्र में हरदोई मार्ग पर रविवार  तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। 

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव सुल्तानपुर निवासी विनय पुत्र रामचंद्र कस्बा गंजमुरादाबाद में फ़ोटोकापी की दुकान के साथ लोकवाणी केंद्र चलाता है। रविवार देरशाम वह दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव सुल्तानपुर के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 

इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया। घटना की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां शव देख गुस्साए परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। 

जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर पहुंची गंजमुरादाबाद चौकी व बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने किसी तरह परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

ये भी पढ़ें- UP के झांसी से एक लाख का इनामी हरेंद्र मसीह गिरफ्तार: कानपुर पुलिस Avanish Dixit को पहल भेज चुकी जेल, 1000 करोड़ की जमीन पर कब्जे का मामला

संबंधित समाचार