अयोध्या: सीएमओ के निरीक्षण में नदारद रहे स्वास्थ्य कर्मी, वेतन रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। सीएचसी की निदेशालय तक हुई शिकायत की जांच के लिए सोमवार की सुबह ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन ने आकर सोहावल सीएचसी का औचक निरीक्षण किया और कई जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी कुर्सी से नदारद पाया तो जम कर फटकार लगाई। 

गैर हाजिर रहने वालो में तीन चिकित्सक, दो स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, बीसीपीएम बताए गए इन सभी का वेतन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रोके जाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का दावा- महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा

संबंधित समाचार