धोखाधड़ी का खेल : महिला का अंगूठा लगवाकर धोखे से निकाले रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार : ग्राहक सेवा केन्द्र पर पैसा लेने गई महिला का अंगूठा लगवाकर उसके खाते से हजारों रुपए निकाल लिए गए। महिला को बैंक जाने पर जालसाजी का पता चल सका।

जालसाजी की यह घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे कोलहदा गांव निवासिनी निर्मला पत्नी दउवा के साथ हुई। पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार को अपने गांव के निकट हसनपुर स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र गई थी। जहां पर उसने केन्द्र प्रभारी अखिलेश कुमार से अपने खाते से पैसा निकालने को कहा। प्रभारी ने उसका बायोमेट्रिक अंगूठा लगवा लेने के बाद उसे बताया कि अंगूठा शो नहीं कर रहा है।

निराश होकर महिला पोखरा स्थित एसबीआई शाखा में पहुंची। यहां उसने अपने खाते से पैसा निकालने के लिए विड्राल जमा किया तो कैशियर ने बताया कि तुम्हारे खाते से 9 हजार रुपए निकल चुके हैं।अब खाते में पैसा नहीं है। यह सुनकर पीड़ित महिला हतप्रभ रह गई। उसने एसबीआई की पोखरा शाखा के प्रबंधक को लिखित शिकायती पत्र देकर अपनी व्यथा बताई। शाखा प्रबंधक ने जांच के बाद हसनपुर ग्राहक सेवा केन्द्र के प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार

संबंधित समाचार