पंड्या बंधुओं से संबंधों की झलक क्रिकेट मैदान पर दिखती है : पोलार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबुधाबी। मुंबई इंडियन्स के आक्रामक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कहा कि पंड्या बंधुओं (हार्दिक और कृणाल) के साथ उनका रिश्ता सांस्कृतिक सीमाओं से परे है और विस्फोटक बल्लेबाजी उन कई समानताओं में से एक है जो वे आपस में साझा करते हैं। गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स छठी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में …

अबुधाबी। मुंबई इंडियन्स के आक्रामक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कहा कि पंड्या बंधुओं (हार्दिक और कृणाल) के साथ उनका रिश्ता सांस्कृतिक सीमाओं से परे है और विस्फोटक बल्लेबाजी उन कई समानताओं में से एक है जो वे आपस में साझा करते हैं।

गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स छठी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा । इस अभियान में इन तीनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियन्स के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे पास हार्दिक पंड्या हैं और फिर एक उससे भी समझदार पंड्या (कृणाल) हैं। हमारा मैदान से बाहर जो रिश्ता है वह हम क्रिकेट के मैदान में लेकर जाते हैं।’’

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ दूसरों की मदद करने के मामले में हम उसी तरह भावनाओं को साझा करते है, जैसे हम हैं।’’ पोलार्ड के अनुसार आत्मविश्वास और खुद का समर्थन करने के मामले में वह और हार्दिक एक समान हैं। दोनों बड़े शॉट खास कर छक्के लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

मुंबई इंडियन्स के उपकप्तान कहा, ‘‘ वे (पंड्या बंधु) खुले दिमाग के हैं और अपनी बात को रखने के लिए जाने जाते हैं। हार्दिक जिस तरह से अपना समर्थन करते हैं और जैसा आत्मविश्वास दिखाते हैं वह मुझ से काफी मिलता-जुलता है।’’ पोलार्ड ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तब 259 रन बनाये है जबकि हार्दिक ने 278 रन बनाये है जिसमें 25 छक्के शामिल हैं।

संबंधित समाचार