हरदोई में सड़क हादसा, माता-पिता और बेटी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में आज दोपहर तेज रफ़्तार मारुति वैन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई। बाइक सवार अपने रिश्तेदारी में किसी की मृत्यु हो जाने पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिहानी कोतवाली इलाके में सीतापुर शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर जेबीगंज के पास मारुति वैन और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

दरअसल, टड़ियावां क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे के रहने वाले हनीफ (36) अपनी पत्नी सुहाना (34) और 5 साल की बेटी आयशा के साथ अपने घर गोपामऊ से राभा गांव जा रहे थे। हनीफ के किसी रिश्तेदार का इंतकाल हो गया था उनके अंतिम दर्शन के लिए पति-पत्नी अपनी बच्ची के साथ बाइक से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में पिहानी कोतवाली के जेबी गंज रोड पर हनीफ की बाइक और तेज रफ्तार मारुति वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरे, जहां सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: खुर्जा औद्योगिक टाउनशिप से बुलंदशहर के ओडीओपी उत्पाद को मिलेगी वैश्विक पहचान

संबंधित समाचार