अमरोहा: गजरौला में प्रधानाध्यापिका ने फंदे से लटककर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

संभल जिले के असमोली क्षेत्र के गांव दबोई कलां के विद्यालय में कार्यरत थी मनीषी

गजरौला, अमृत विचार। संभल जिले के असमोली क्षेत्र के गांव दबोई कलां के विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका ने बुधवार को सुबह अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधानाध्यापिका एक दिन पहले मेरठ से आए रिश्ते को लेकर असहज थी।

शहर के मोहल्ला गंगा नगर में रिटायर्ड रेलवे स्टेशन अधीक्षक स्व. मुरारी लाल की 30 वर्षीय बेटी मनीषी अपनी मां माया देवी के साथ रहती थी। उसके दो भाई नोएडा में इंजीनियर हैं। मनीषी संभल जिले के असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव दबोई कलां के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थी। बताया जाता है कि मंगलवार को मेरठ से उसके रिश्ते के लिए कुछ लोग आए थे। इसके बाद से ही मनीषी कुछ परेशान थी। हालांकि मां ने युवक के पसंद नहीं आने पर शादी नहीं किए जाने की बात मनीषी से कही थी। मनीषी बुधवार सुबह नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चली गई। वहां उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और उससे लटककर आत्महत्या कर ली। मां ने सुबह करीब 10 बजे उसके कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश तो वह अंदर से बंद मिला। इसके बाद मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो बेटी का शव फंदे से लटका था। माया देवी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार